अलर्ट! मार्च में ही May-June जैसी गर्मी, आपदा प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट, जानें – मौसम का ताजा अपडेट..

डेस्क : उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तापमान की बढ़ोतरी जारी है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार में भी गर्मी कहर बरपा रही है, जिसकी वजह से मार्च में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है।

मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात मौजूद है। हवा का रुख भी दक्षिणी हो रहा है। इस वजह से अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से अभी दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों के दौरान, गुजरात, दक्षिण पाकिस्तान से दक्षिणी हवाओं ने गर्मी को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है, इसके अलावा कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं था, जो ठंडी हवाएं लाता। यही वजह है कि दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। इसके अलावा, इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान आज 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।