न्यूज़ डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बाद IAS पूजा सिंघल का धीरे-धीरे पोल खुल रहा है। एक आईएस अधिकारी से लोगों का भरोसा उठने लगा है। सिंघल के कई पर छापा मारी की गई। इसी बीच आईएएस के करीबी सहयोगी सीए सुमन कुमार सिंह के ठिकानों रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश मिली।
सीए सुमन कुमार सिंह के घर से 19 करोड़ कैश जब्त किए गए। यह पैसे अलमारी में सहेज के रखी हुई थी। बता दें की एक साथ इतने सारे कैश गिनने में ईडी के अधिकारियों करीब 6 घंटे का लंबा समय लग गया। इसके लिए दो पैसे गिनने वाली मशीन मंगाई गई। मालूम हो कि इतने पैसें गिन पाना संभव नहीं था। इसके लिए स्थानीय ईडी के ऑफसरों से संपर्क साधा गया।
इस बीच सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसों की गिनती के लिए मशीन की मंगवा ली गई। उसी के साथ बैंक के चार अधिकारी भी वहां आये। सभी ने पैसों की गिनती शुरू की। ऑफसरों को 19 करोड़ काउंट करने में छह घंटे लगे। इसमें पांच सौ, दो हजार और सौ रुपये की गड्डी शामिल था। ईडी ने सीए के पैंटालून के कार्यालय से कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में किए हैं। ईडी ने कांके रोड स्थित पंचवटी बी ब्लॉक में भी छापा मारा, इस अपार्टमेंट का एक फ्लैट का पूजा सिंघल से तार जुड़ा है।
सभी अधिकारियों की संपत्ति की जांच हो : विजय नायक झारखंड सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहा कि राज्य गठन के उपरांत प्रदेश के तमाम कैडर के अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। राज्य के निर्माण के बाद झारखंड कैडर के सभी अधिकारियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच एक विशेष उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जानी चाहिए।