न्यूज़ डेस्क : इन दिनों IAS Pooja Singhal और उनके पति अभिषेक झा काफी चर्चा में हैं। पिछल कई दिनों से पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ED का छापा परा है। इसी कड़ी में पूजा सिंघल के करीबी CA के घर से इतने पैसें कैश में मिलें कि गिनती के समय मशीनें गर्म हो गई।
इसके अलावा आईएएस पूजा सिंघल पर भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप लगे हैं। वहीं लोगों में पूजा सिंघल और अभिषेक झा की कहानी को लेकर इतनी दिलचस्पी है कि यह दोनो गूगल सर्च में सबसे अधिक सर्च किये जा रहे हैं। वहीं हम पूजा सिंघल की दूसरी शादी से लेकर इनकी प्रेम कहानी तक बता कर आपकी जानने की सारी उत्सुकता को शांत करेंगे।
सोशल मीडिया वाला प्यार अभिषेक झा : आईएएस पूजा सिंघल और अभिषेक झा के निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न खबरें घूम रही है। खबरों की माने तो ऑस्ट्रेलिया से डॉक्टरी की पढ़ाई कर लौटे अभिषेक झा और महज 21 साल 7 दिन में रेकॉर्ड के साथ आईएएस बनने वाली पूजा सिंघल का प्यार भी सोशल मीडिया वाला है। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। यह फ़ेसबुकिया दोस्ती आगे बढ़ता चला गया। फिर दोनों ने एक साथ जिम जॉइन की। फिर क्या था यह सिलसिला नए दिशा में बढ़ने लगा।
आईएएस राहुल पुरवार थे पहले पति : बता दें कि इस अभिषेक ओर पूजा के शुरुआती मिलन के दौर में पूजा शादीशुदा थी। दरअसल, IAS पूजा सिंघल की पहली शादी उनके सीनियर आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार हुई थी। परंतु यह लंबे समय तक नहीं टिक सका।और दोनों आपसी तनाव के चलते अलग रह रहे थे। जिसके बाद राहुल पुरवार और पूजा सिंघल के बीच तलाक होगया।
पूजा और अभिषेक की दोस्ती तलाक से पहले ही चरम पर : पूजा सिंघल की पहली शादी भी प्रेम विवाह ही थी और अभिषेक झा के साथ भी। बतादें की तलाक से पहले ही दोनों का प्रेम चरम पर था, जिसे दोस्ती का नाम दिया जा रहा था। पहले पति से तलाक होते ही पूजा और अभिषेक शादी के बंधन में बंध गए। IAS पूजा सिंघल और अभिषेक झा का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। इसी बीच उनके जीवन को ईडी की छापेमारी ने अलग मोड़ दे दिया है।