Video : जब पुलिस ने टोका मास्क क्यों नहीं लगाया है, महिला मैं UPSC क्लियर किया हूं सारे नियम-कायदे पता हैं.!

डेस्क : इन दिनों कोरोना महामारी के चलते रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा पूरे देश में सक्ति बढ़ती जा रही है। लेकिन, कुछ लोग है की सुनते ही नहीं। मतलब, कुछ लोगो ने ठान ही लिया है। वो नहीं सुधारने वाले हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब दिल्ली पुलिस का आमना-सामना रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान हो गया। यहां के दरियागंज इलाके में पुलिस वीकेंड कर्फ्यू को लेकर तैनात थी।

इस दौरान वहां से एक कार गुजर रहा था। तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने इस कार को रुकवाया। कार में मौजूद दो कपल ने मास्क नहीं पहना रखा था। जब पुलिस ने उन्हें इसके लिए टोका तो कार सवार दोनो कपल ने पुलिसकर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया। महिला ने पहले तो कहा कि उसके पिता पु​लिस में SI हैं। उसके बाद महिला ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। वीडियो में भी यह साफ देखा जा सकता है। महिला ने ना सिर्फ पुलिस पर बुरी तरह चिल्ला रही है, बल्कि उसे ‘औकात में’ रहने की धमकी भी देती है। फिर इस महिला ने पुलिसकर्मी से हैरान करने वाली बात कही। मास्क न लगाने की वजह पूछने पर महिला ने साथ में मौजूद पुरुष की तरफ इशारा करते हुए कहा मैं अगर सीधी पड़ी या पब्लिक सीधी पड़ी तो तुम और तुम्हारा मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री सारे चने बेचते फिरेंगे। शर्म नहीं आती तुम लोगों को मैंने UPSC का मेंस एक्जाम क्लियर किया है। मुझे सारे नियम-कायदे पता हैं।

महिला के पास न कर्फ्यू पास था और ना ही चेहरे पर मास्क. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक कपल के पास न तो कर्फ्यू पास था और ना ही चेहरे पर मास्क। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने से महिला स्टाफ को बुलाया और दोनों को थाने ले जाया गया। यहां इस कपल पर धारा 188 सहित अन्य सेक्शन के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही चालान भी काटा गया है। पुलिस ने आरोपियों के नाम पंकज दत्ता और आभा यादव बताए हैं।