क्या आप जानते हैं देश के PM नरेंद्र मोदी के पास कितनी संपत्ति है? आज जान लीजिए सबकुछ..

डेस्क : PM नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति अब बढ़कर 26.13 लाख रुपये हो गई. उन्होंने गुजरात के रेजिडेंसियल प्लॉट में संपत्ति का दान किया है, जिसके बाद अब उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. PMO के हवाले से यह पता चला की, मार्च 2021 से मार्च 2022 के बीच PM की चल संपत्ति 1,97,68,885 से बढ़कर 2,23,82,504 रुपये हो गया है. इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक बैलेंस एंव नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के साथ लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज, ज्वैलरी और नकदी शामिल है.

pm modi rupees

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि अचल संपत्ति के कॉलम में PM मोदी को नील दर्शाया है. इसके नीचे एक नोट भी लिखा है, जिसमें यह कहा गया है की, अचल संपत्ति सर्वेक्षण संख्या 401/A तीन अन्य संयुक्त मालिकों के साथ संयुक्त रूप से किया गया जिसमें प्रत्येक के पास से 25 फीसदी का बराबर हिस्सा था, जो कि अब स्वामित्व के अधिन है क्योंकि इसे दान कर दिया गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PM मोदी ने 45 ग्राम वजन की चार सोने की अंगूठियों के बारे में बताया है, जिसकी कीमत 1,73,063 है, जो कि एक साल पहले 1,48,331 रुपये थी. पति और पत्नी के स्वामित्व वाली संपत्ति के विवरण के कॉलम में प्रधान मंत्री ने लिखा है, की ”ज्ञात नहीं.”

रिपोर्ट की माने तो, PMO की वेबसाइट ने हाल के घोषणा में 10 केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी है. इनमें से राजनाथ सिंह, आरके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं. 30 कैबिनेट मंत्रियों में से 8 मंत्रियों की संपत्ति का विवरण उपलब्ध है और 45 राज्य के मंत्रियों में से दो का विवरण लिस्ट में शामिल है.