Indian Railway : आखिर ट्रेन ने एक यात्री कितना सामान लेकर जा सकता है? आ गया नया नियम..

न्यूज डेस्क: भारतीय रेलवे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रेलवे अपने यात्रियों के लिए कई नियम जारी करता है। इसी कड़ी में फ्लाइट के तर्ज पर रेलवे में भी सफर के दौरान साथ लेकर जाने वाले सामान लिमिट तय है। इसके लिए नियम बनाए गए हैं। देश की रेलवे में सफर करने वाले तमाम यात्रियों को यह नियम जानना आवश्यक है तो आइए आज विस्तार से जानते हैं।

ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री अपने साथ अधिकतम 50 किलो सामान ले जा सकता है। इससे ज्यादा सामान होने पर यात्रियों को किराया देना पड़ता है। इसके लिए अलग से टिकट लेना पड़ता है। अगर आप एसी कोच में सफर करते हैं तो इसके लिए नियम अलग है। एसी कोच में बिना कोई शुल्क चुकाए 70 किलो तक का सामान आसानी से ले जाया जा सकता है। जबकि स्लीपर कोच में एक व्यक्ति अपने साथ सिर्फ 40 किलो सामान ही ले जा सकता है।

समान के साइज पर नियम

नियमों के मुताबिक ट्रेन में सफर के दौरान बड़े सामान के लिए अलग नियम हैं। यदि यात्री अपने साथ अधिक सामान ले जाते हैं तो उन्हें कम से कम 30 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर यात्रियों को डेढ़ गुना अधिक शुल्क देना होगा।

ये नियम भी अनिवार्य

अगर किसी यात्री के साथ मरीज भी सफर कर रहे हैं तो मरीज के जरूरत के सामान के लिए रेलवे के अलग नियम हैं। इस नियम के मुताबिक डॉक्टर की सलाह पर यात्री ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अपने साथ खड़े हो सकते हैं । ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अपने साथ विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते हैं। वहीं, शुल्क चुकाने के बाद भी यात्री अपने साथ सिर्फ 100 किलो सामान ही ले जा सकेंगे।