राष्ट्पति चुनाव 2022 : चिराग पासवान को आया भाजपा के बड़े नेता का फोन, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन..

डेस्क : इस वक्त राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इसी बीच एक ताजा खबर निकल के सामने आ रही है कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया है। आपको बता दे की चिराग पासवान के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था। हालांकि, चिराग पासवान ने आज सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्‍ट्रपति चुनाव में समर्थन देने को लेकर रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन किया। दोनो के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई। मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का समर्थन मांंगा। उन्‍होंने चिराग पासवान से बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया।

ऐसे में माना जा रहा है राजनाथ सिंह की अपील के बाद चिराग पासवान बीजेपी को अपना समर्थन दे देंगे। इस बात की घोषणा करने के लिए चिराग पासवान की ओर से एक प्रेस वार्ता बुलाई गई है। बताते चलें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार बनाया है। निर्वाचित होने के बाद वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी से नाराज चल रहे चिराग पासवान विपक्षी खेमे को अपना समर्थन देंगे। मगर, अचानक राजनाथ सिंह की तरफ से फोन किए जाने के बाद चिराग पासवान का झुकाव एक बार फिर NDA की तरफ होने लगा है। बताते चलें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तय की गई है। अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जानी है।