जाना था जापान..पहुंच गए China..मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ी फ्लाइट, जानें – पूरा मामला..

न्यूज डेस्क: दरभंगा हवाई के अड्डा शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों को एक जीवनदान सा मिल गया। लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी यहां से उड़ान भरने वाले फ्लाइट के साथ-साथ हवाई अड्डा पर भी कोई मूलभूत सुविधाएं भी मौजूद नहीं है। सरकार और अथॉरिटी दोनों वादे पर वादे कर रहे हैं और लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

इसी कड़ी में बीते दिन जो हुआ वह काफी आश्चर्यजनक था। मुंबई से दरभंगा के लिए फ्लाइट एक टेकऑफ किया। लेकिन यात्रियों को पटना में ही उतार दिया गया। यात्री जब सवाल करने लगे तो उन्हें जवाब में कहा गया कि आपकी यात्रा समाप्त कर दी गई है। कई यात्रियों ने तो कहा “जाना था जापान पहुंच गए चीन।” यात्रियों ने इस बात पर जमकर हंगामा भी किया।

कंपनी को बताया लापरवाह

पटना एयरपोर्ट पर हंगामा कर रहे यात्रियों ने बताया कि उनके टिकट पर मुंबई से दरभंगा लिखा हुआ है। फिर एयरलाइन कैसे कह रही है कि हमारी यात्रा पटना में ही समाप्त हुई। फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से भी देरी से उड़ान भरी। अब हमें पटना एयरपोर्ट पर उतार दिया गया है।’ यहां से दरभंगा जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं स्पाइसजेट के एक कर्मचारी ने बताया कि मुंबई से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट का सफर पटना में ही खत्म कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा किया गया है। क्योंकि दरभंगा में दृश्यता बहुत खराब है।

बीमार लोग हुए परेशान

स्पाइस जेट एसजी 115 फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि उसकी मां का निधन हो गया है। वह शाम से पटना में फंसे हुए हैं। वहीं, फ्लाइट में कई बीमार लोग भी सफर कर रहे थे। उनमें से एक ने कहा कि कंपनी ने हमारा भरोसा खो दिया है। इसके बाद हम इस कंपनी की फ्लाइट से सफर करने से पहले सोचेंगे। अब कंपनी के कर्मचारी रिफंड की बात करने को तैयार नहीं हैं।