M.S Dhoni: करोड़ों का लग्जरी बंगला..चारों तरफ हरियाली.. ऐसा है धोनी का ‘कैलाशपति’ फॉर्महाउस..

M.S Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं। इन्हें प्राकृतिक प्रेमी भी कहा जाता है। धोनी को प्रकृति से इतना प्यार है कि वह बड़े शहरों को छोड़कर रांची में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। इस फार्म हाउस का नाम कैलाशपति है।

धोनी यहां पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और माता-पिता के साथ रहते हैं। इस फार्महाउस में दुनिया की हर सुख-सुविधा उपलब्ध है। पूरा फार्म हाउस प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हरियाली से घिरा हुआ है। धोनी (M.S Dhoni) अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फार्महाउस की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। कैलाशपति नाम का यह फार्महाउस 7000 एकड़ में फैला हुआ है।

इस फार्महाउस को धोनी (M.S Dhoni) ने साल 2017 में बनवाया था, यहां आलीशान घर, दो मंजिला गैरेज, स्विमिंग पूल और कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। प्रकृति के करीब रहने के लिए धोनी ने बनवाया था ये फार्महाउस महेंद्र सिंह धोनी अक्सर तरह-तरह के पेड़-पौधों और पक्षियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

शानदार कार कलेक्शन

महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक्स का कितना शौक है ये तो सभी जानते हैं। विंटेज कारों का उनका कलेक्शन बेहद शानदार है। धोनी के पास करोड़ों बाइक्स और कारें हैं। धोनी के फार्म हाउस में उनकी गाड़ियों और कारों के लिए अलग से दो मंजिला गैरेज बनाया गया है। साक्षी धोनी या जीवा धोनी की शेयर की गई तस्वीरों में अक्सर यह गैरेज बैकग्राउंड में नजर आता है।

महेंद्र सिंह धोनी जितना प्यार प्रकृति से करते हैं उतना ही प्यार जानवरों से भी करते हैं। धोनी को हमेशा से पालतू कुत्तों का शौक रहा है। धोनी खुद भी अपने कुत्तों को ट्रेनिंग देते हैं, लेकिन अब कुत्तों के साथ-साथ घोड़े और टट्टू भी धोनी के फार्म हाउस से जुड़ गए हैं।