सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइन्स का किया ऐलान, 15 अक्टूबर से खुलेंगे सभी स्कूल-कोचिंग सिनेमा हॉल

डेस्क : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के बाद देश अब अनलॉक के पांचवें चरण में प्रवेश कर रहा है।केंद्र सरकार ने आज अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी की है।अनलॉक 5 की शुरुआत कल से होने वाली है।अनलॉक 5 में सरकार ने सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। मालूम हो कि इससे पहले, सरकार ने एक सितंबर को शुरू हुए अनलॉक 4 में मार्च महीने से लगे लॉकडाउन के बाद पहली बार मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने की इजाजत दी थी।

विशेष गाइडलाइंस के बाद सात सितंबर से मेट्रो की सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया था।साथ ही, कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का आंशिक रूप से फिर से खोला गया था।फिर इसके आगे 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति भी दी गई थी। अक्टूबर से नवंबर तक भारत में त्योहारों का मौसम रहेगा, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा के लिए केंद्र सरकार ने एसओपी में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ त्योहारों को भी हर्षोल्लास से मना सकें।

अनलॉक 5 से जुड़ी अहम बातें…

  • केंद्र ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है।
  • इसके साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग पूल भी खोले जा सकेंगे।
  • केंद्र ने 50 फीसदी लोगों के साथ एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की मंजूरी दे दी है।
  • स्कूल और कोचिंग सेंटर्स को फिर से खोलने के लिए राज्य सरकार को 15 अक्टूबर के बाद निर्णय लेने
    की छूट। (हालांकि स्कूल और कोचिंग सेंटर दोबारा खोलने से पहले पैरेंट्स की मंजूरी लेना आवश्यक
    होगा।)
  • सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ
    100 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी।(कंटेनमेंट जोन में सख्त पाबंदी होगी।)
  • बिजनेस टू बिजनेस एक्जिबिशन को गृह मंत्रालय के निर्देशन में परमिट।
  • कंटेनमेंट जोन में जारी सख्त लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक।
  • महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।(हालांकि 5 अक्टूबर से होटल,
    रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और बार 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे।)
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में केवल पीएचडी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी स्ट्रीम में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए
    प्रयोगशाला और प्रयोगात्मक कार्यों की अनुमति।
  • ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा अब भी ऑप्शनल। जहां स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही है तो
    वो जारी रहेगी।जो छात्र फिजिकल रूप से उपस्थित होने के बजाय ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना
    पसंद करते हैं, उन्हें ऐसा करने की अनुमति है।
  • केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 5 की गाइडलाइन में स्वीमिंग पूल को आम जनता के लिए खोलने की
    इजाजत नहीं।

ज्ञात हो कि कोरेाना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बैठक की थी।वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया था।भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक। वही संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 51,87,825 है, जिससे स्वस्थ होने की दर 83.33 प्रतिशत पर है। साथ ही,मृतको की संख्या बढ़कर 97,497 हो गई है।