मोबाइल पर गूगल सर्च का तरीका बदला,अब ज्यादा फास्ट और आसान होगा फॉर्मेट – गूगल के डिजाइनर ने दी जानकारी

डेस्क : गूगल ने अपने सर्चिंग ब्राउज़र के डिजाइन में नया बदलाव किया है। गूगल बदलाव के जरिए ग्राहकों को अलग अनुभव मिलेगा। जब वह गूगल पर कुछ भी सर्च करेंगे तो उनको अलग स्क्रीन दिखाई देगी। गूगल ने यह बदलाव अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए किया है।

गूगल का फोकस है कि यूजर जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा सही परिणाम पा सके। इसके तहत उसने अपने टेक्स्ट को बोल्ड किया है और अपना डिजाइन भी बदला है यह जानकारी गूगल पर डिजाइनर अइलीं चेंग ने दी है। इसके तहत आप गूगल को खुद के फॉन्ट जोड़ने का मौक़ा दे सकते हैं। यह बदलाव आपको सभी एंड्राइड और जीमेल अकाउंट पर देखने को मिलेंगे।

गूगल का विजुअल स्पेस भी बदला गया है गूगल ने इस बदलाव को इसलिए किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा गूगल का इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक नया अनुभव मिल सके। इसी के साथ गूगल ने बोल्ड कलर भी जोड़ा है और नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिससे गूगल का मानना है कि यूजर्स का ध्यान इधर-उधर नहीं भटके अगर गूगल सर्च को मोबाइल पर खोलेंगे तो यह राउंड डिजाइन में नजर आएगा। एक गोल तरह का आकार हमें गूगल के द्वारा दिखाया जाएगा यह बदलाव जल्द ही गूगल लेकर आने वाला है। हालांकि, इसके लिए कोई औपचारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।