डेस्क : रोहित सरदाना का नाम टीवी जगत में काफी जाना पहचाना नाम है, वह तेजतर्रार पत्रकारों में आते थे। जो भी लोग पत्रकारिता करना चाहते हैं, वह अक्सर ही रोहित सरदाना के जीवन को आदर्श की तौर पर लेते हैं। उनके बारे में जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह भारत के प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक है। वह कई बार संपादक के तौर पर काम कर चुके हैं। रोहित सरदाना एक हिंदू धर्म का पालन करने वाले परिवार से आते थे। उन्होंने अक्सर ही समाज के बीच मौजूद अविश्वास के मुद्दे पर बहस की है।
रोहित सरदाना की जीवनी और उपलब्धियां रोहित सरदाना का जन्म 22 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था। वह हरियाणा के ही मूल निवासी थे उनकी पत्नी का नाम प्रमिला दीक्षित है। रोहित सरदाना की दो बेटियां हैं जिनका नाम मिट्ठू और काशी है। वह अक्सर ही अपनी बेटियों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे और दिन भर की रोजाना अपडेट्स विवाह अपने सोशल मीडिया पर डालते थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई कुरुक्षेत्र हरियाणा से ही की है। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह हिसार चले गए थे। हिसार में उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विज्ञान में स्नातक हासिल किया, फिर उन्होंने कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया और एंकरिंग की दुनिया में आ गए। उन्होंने अपनी नौकरी एक रेडियो स्टेशन से शुरू की थी।
उन्होंने डेढ़ साल तक सिटी केबल में काम किया। कुछ समय काम करने के बाद उनके मन में आया कि वह कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो वह अपना शहर हिसार छोड़कर दिल्ली की तरफ चले गए। अपने शुरुआती समय में उन्होंने E-टीवी पर काम किया था। कुछ समय के लिए उन्होंने हैदराबाद में भी काम किया था। उनको क्रिकेट की ज्यादा नॉलेज नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट के कई मुद्दों पर चर्चा की। वह हमेशा किसी बड़े विशेषज्ञ की तरह बात करते हैं। वह ज़ी न्यूज़ पर अपना शो होस्ट करते थे। साल 2017 में उन्होंने जी न्यूज़ छोड़कर आज तक में एंट्री मार दी थी। वह आज तक मे मशहूर शो दंगल चलाने लगे थे। उनके नाम पर माधव ज्योतिष अवार्ड, बेस्ट न्यूज़ एंकर अवार्ड और सैंसुइ बस न्यूज़ प्रोग्राम अवार्ड मिल चुका है।
रोहित सरदाना के विवाद बता दें की जब पद्मावती फिल्म आई थी तब उनकी कंट्रोवर्सी बढ़ गई थी। उन्होंने उस वक्त कह दिया था की यह तो अभिव्यक्ति के आज़ादी के खिलाफ काम हो रहा है। उन्होंने कहा था कि कभी कोई फिल्म का नाम सेक्सी आयशा सेक्सी फातिमा क्यों नहीं होता है ऐसे में इस बात से पूरे मुस्लिम समुदाय ने घोर विरोध किया था। इसके बाद हाल ही में उन्होंने अपने शो दंगल में एक भारतीय जनता पार्टी के नेता को जमकर फटकार लगाई थी उन्होंने फटकार इसलिए लगाई थी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मांस नहीं लगाया था और रैलियों में उमड़ी भीड़ पर मुद्दा उठाया था।
रोहित सरदाना का वेतन वह देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पत्रकारों में आते थे उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 करोड़ की है। जब भी वह अपना शो होस्ट करते थे, तो उससे लाखों की कमाई कर ले जाते थे। उनको निजी जिंदगी में किसी भी लग्जरी सामान का शौक नहीं था। वह कुछ चुनिंदा गाड़ियों के मालिक जरूर थे। इसके अलावा उनकी पूरे भारत में संपत्ति है।
रोहित सरदाना का निधन वह काफी समय से कोरोना से संक्रमित थे, जिसके चलते उनको नॉएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में वह वेंटीलेटर पर थे। वेंटीलेटर पर ही उनको हार्ट अटैक आ गया और उनका दिल धड़कना बंद हो गया। उनकी मृत्यु 30 अप्रैल 2021 को हो गई। डॉक्टरों के अतः प्रयास के बाद भी वह बच नहीं सके। भारत के राजनेताओं और अभिनेताओं ने उनको सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।