खुशखबरी : देश के 38 करोड़ मज़दूर होंगे लाभान्वित , केंद्र सरकार लॉन्च करेगी E-Sharam Portal, जाने इसका फायदा

डेस्क : केंद्र सरकार के तरफ से असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे भारत के सभी मजदूरों के हित को देखते हुए ई-श्रम पोर्टल (E-Sharam Portal) लॉन्च करेगी। यह पोर्टल कल यानी शुक्रवार को लॉन्च की जाएगी। सरकार की इस पहल से भारत के जितने भी मजदूर हैं, सभी का देश स्तर पर डेटाबेस तैयार कर इन कामगारों को उनके कार्य करने के क्षमता के हिसाब से नई-नई योजना उसमें शामिल कर सके। बतादें कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा बीते कल ही ई-श्रम पोर्टल का लोगो लॉन्च किया गया।

क्या है ई- श्रम पोर्टल (e-shram Portal) मालूम हो कि इस ई- श्रम पोर्टल के सहायता से मजदूरों का राष्ट्रीय डेटाबेस मंच सरकार के तरफ से तैयार की जाएगी, इससे मज़दूरों के लिए लाभदायक योजना लाया जाएगा और उनको इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। मोदी सरकार इस पोर्टल की मदद से करीब 38 करोड़ असंगठित मजदूरों को रजिस्टर्ड करने की प्लान बनाई है। बतादें कि इस ई- श्रम पोर्टल पर जितने भी रोजाना कमाने वाले मज़दूर हैं, ठेला चालक, रेहड़ी-पटरी और घरमें कार्य करने वाले मजदूर जैसे अपनारजिस्टर्ड कर सकते हैं।

पोर्टल पर रागिट्रेशन करने उपरांत मजदूरों को 12 अंक की एक असामान्य संख्या वाला एक विशेष श्रम कार्ड दिया जाएगा , यह श्रम कार्ड भविष्य में उनको सरकार के योजनाओं का फायदा लेने में मददगार सवित होगा। सरकार का मकसद इस पोर्टल के द्वारा सभी असंठित मज़दूरों तक सरकारी योजना का फायदा पहुंचाने का है।

ऐसे काम करेगा बतादें कि इस ई-श्रम पोर्टल की सहायता से केंद्र सरकार श्रमिकों का आंकड़ा आसानी से जुटा सकेगी। पोर्टल पर आए आंकड़े के अनुसार सरकार के तरफ से श्रमिकों के लिए कई सारे नियम भी बमाये जाएंगे। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए कई योजनाएं भी लाई जाएगी। सरकार के तरफ से इस पोर्टल के सहायता से यह निर्धारित करेगी कि इस योजना का फायदा असंगठित क्षेत्रों श्रमिकों को प्राप्त हो सके। जिसके लिए आधार कार्ड के आधार पर ही मज़दूरों के लिए 12 अंक वाले नंबर दिए जाएंगे। केंद्र सरकार इस इ- श्रमिक पोर्टल के द्वारा करीब 38 करोड़ मज़दूरों को लाभ पहुंचना चाहती है।