पुलिस में जॉब करने का सुनहरा मौका – 40 हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए विस्तार से..

डेस्क : नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी खुशखबरी दी है. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग 40 हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा है. यह भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी। केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग 40 हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा है. यह भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी। अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. साथ ही 26382 कांस्टेबल और उसके समकक्ष पदों के लिए। कांस्टेबल पीएसी के 8540. जेल वार्डन के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी. अवस्थी के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी यह जानकारी साझा की।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इसकी मांग मिल गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अवस्थी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिवसीय अभियान के तहत 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के कट ऑफ अंक बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं .