शुरू हो रही गणेश चतुर्थी की धूम, जानें देश के प्रसिद्ध गणपति बप्पा के मंदिर

महज चंद दिनों में 10 दिन का गणेश उत्सव शुरू होने वाला है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दौरान बप्पा के जन्म को चिह्नित करते हैं। इस बार ये मुरहुट 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस त्योहार को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और केरल सहित दूसरे कई राज्यों में बेहद उत्साह से मनाया जाता है।

लोग इस त्योहार के दौरान भगवान गणेश की मूर्तियों को अपने घरों में लाते हैं, व्रत करते हैं, टेस्टी पकवान तैयार करते हैं। तो यदि आप भी गणेश चतुर्थी माना रहे हैं तो आज आपको बताते हैं की देश में गणपति बप्पा की प्रसिद्ध मंदिर कहां है। यहां हम कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

1) श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति मंदिर, पुणे- दगडूशेठ गणपति ट्रस्ट महाराष्ट्र में सबसे बड़े ट्रस्टों में से एक है और हर साल एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों का स्वागत करता है। मंदिर की वेबसाइट के अनुसार, इस जगह से रोचक इतिहास जुड़ा हुआ है। भगवान गणेश के इस मंदिर की स्थापना श्री दगडूशेठ हलवाई और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने की थी जब उन्होंने प्लेग महामारी में अपने बेटे को खो दिया था।

2) आदि विनायक मंदिर, तमिलनाडु- आदि विनायक भगवान गणेश का एक रूप है, जो हिंदू देवता को उनके पिता, भगवान शिव द्वारा सिर काटे जाने से पहले एक मानव सिर के साथ चित्रित करता है। इस रूप में, भगवान गणेश एक कुल्हाड़ी, एक रस्सी, एक मोदक और एक कमल धारण करते हैं।

3) सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई- श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर देश के सबसे फेमस भगवान गणेश मंदिरों में से एक है। गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान, यह मंदिर भक्तों से भरा होता है। सिद्धिविनायक मंदिर को इस दिन के लिए फूलों और लाइट से सजाया जाता है।

4) श्री डोड्डा गणपति मंदिर, बैंगलोर- श्री डोड्डा गणपति मंदिर बसवनगुडी में बुल टेम्पल रोड पर स्थित है। यहां 18 फीट लंबी भगवान गणेश की मूर्ति है जिसकी चौड़ाई 16 फीट है। गणेश चतुर्थी के दौरान, मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है।