अंडरवर्ल्ड से दोस्ती…और खत्म हो गया था मंदाकिनी का करियर, जानिए – एकाएक कैसे गायब हो गई..

Mandakini: कई अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय और खूबसूरती से हिंदी सिनेमा में छाप छोड़ी है। मंदाकिनी का नाम भी उनमें से एक है। 90 के दशक में मंदाकिनी सबके दिलो-दिमाग पर राज करती थीं। उनकी फिल्में आज भी बड़े चाव से देखी जाती हैं। एक्ट्रेस मंदाकिनी ने रातों-रात बॉलीवुड पर राज करना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर एक दिन ऐसा आया कि अचानक वह गायब हो गईं। तो आइए जानते हैं मंदाकिनी के बारे में विस्तार से।

बता दें कि मंदाकिनी का फिल्मी करियर इतना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में वह कई जगहों पर ऑडिशन के लिए जाती थीं। इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ। इतने रिजेक्शन मिलने के बाद वो घर वापस चली गईं। कुछ महीने बाद उन्हें पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसके बाद मंदाकिनी वहां ऑडिशन देने पहुंचीं।

इस फिल्म से मिली लोकप्रियता : इसके बाद मंदाकिनी को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में कास्ट किया गया। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों ने इसलिए पसंद किया था क्योंकि इस फिल्म में कई बोल्ड सीन थे। कई लोगों ने इस फिल्म का विरोध भी किया। कई विवादों के बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

अंडर वर्ल्ड डॉन की वजह से हुई बर्बाद : बता दें कि मंदाकिनी का करियर काफी शानदार चल रहा था। तभी से उनका नाम दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जाने लगा। बता दें कि जिस दिन से दाऊद इब्राहिम ने मंदाकिनी की जिंदगी में कदम रखा, उसी दिन से मंदाकिनी के करियर पर असर पड़ने लगा। दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी की कई तस्वीरें भी सामने आने लगीं। इसके बाद से मंदाकिनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।