Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का कल रात निधन हो गया जिसकी जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने एक ट्वीट के माध्यम से दी शरद यादव 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, शरद यादव को बिहार का एक मझा हुआ राजनीतिज्ञ माना जाता रहा हैं।

लंबे समय से थे बीमार: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनका निधन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में कल रात को हुआ जेडीयू के अध्यक्ष रहने के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और जेडीयू के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है

नरेंद्र मोदी ने जताया दुख: शरद यादव के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा है शरद यादव डॉक्टर लोहिया के विचारों से प्रेरित थे, अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री रहते हुए खुद को प्रतिष्ठित किया है, उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैं शरद यादव के निधन से दुखी हूँ।

शरद यादव के निधन से बिहार की राजनीति में शोक की एक लहर दौड़ पड़ी हैं, आज पक्ष विपक्ष से परे हर नेता उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दे रहा हैं।

उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि शरद यादव Sharad Yadav के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

लालू यादव ने भी श्रद्धांजलि कहा : अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई…ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शरद यादव Sharad Yadav को श्रद्धांजलि दी।