पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह की स्वास्थ्य में सुधार, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज, जानें- डॉक्टरों ने क्या कहा…

न्यूज़ डेस्क: गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत काफी खराब हो गई थी। जिसे आनन-फानन में एम्स में भर्ती कराया गया। जिससे देश में राजनीतिक दलों में मातम सा छा गया। सभी लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंचने लगे, लेकिन, इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की एम्स में भर्ती मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है, और उनमें सुधार हो रहा है। मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

89 वर्षीय पूर्व प्रधान मंत्री को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में है। एम्स अधिकारी ने कहा था , “उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।”

वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।