इस कारण से दिल्ली में नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानिए किस दिन करवट लेगा मौसम

उत्तर भारत में सर्दियों का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी भी शुरू हो चुकी है, बावजूद दिल्ली में ठंड का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा। दिसंबर महीने में दिल्ली की ठंड लोगों की कंपकपी छुड़ा देती है। लेकिन, साल आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी दिल्ली के तापमान को कोई खास गिरावट दर्ज नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान सामान्य से केवल 4 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर ही चल रहा है

। जिसकी वजह से यहां पहले जैसी ठंड का एहसास नहीं है। क्यों नहीं पड़ रही दिल्ली में सर्दी? मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से हिमालय और उसके ऊपरी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।मौसम विभाग के मुताबिक, जब पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाता है तो मैदानी इलाकों में हवालों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से तापमान में बढोतरी होती है। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में अभी कड़ाके की सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। कब से होगा ठंड का एहसास? मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से हवा की रफ़्तार तेज होने के करण दिल्ली-NCR में बुधवार को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई। बीते दिन कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। जिसका असर दिल्ली में भी देखा जा रहा है। उत्तर पश्चिम की ओर से चलने वाली हवा पर बर्फबारी का असर अब दिल्ली में सर्द हवाओं के रूप में देखने को मिलेगा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री : आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 दर्ज किया गया था। एक दिन पहले अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।