देश की पहली बुलेट ट्रेन : 2026 में शुरू हो जाएगा पहला ट्रायल रन, रेल मंत्री में किया बड़ा ऐलान..

Indian Railway : बुलेट ट्रेन हर भारतीयों का एक सपना है। यह सपना बहुत जल्द साकार होगा। दरअसल भारतीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एक कार्यक्रम में कहा कि बुलेट ट्रेन का यह बड़ा सपना 2026 में ट्रायल रन होने के बाद से सरकार हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसके लिए 75 किलोमीटर रूट पर काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

मंत्री ने महाराष्ट्र की नई सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि। वहां सरकार बनने के साथ ही बुलेट ट्रेन को लेकर अनुमति दे दी गई। अब वह दिन दूर नहीं है, जब देश में बुलेट ट्रेन दौड़ेगा। उन्होंने कहा, “मैं आपसे विनती करूंगा, जाकर देखिए करीब 75 फीसदी खंभों को ढाला जा चुका है। स्टेशनों के निर्माण का काम चल रहा है। नदियों पर पुल बनाने का काम चल रहा है। महाराष्ट्र में नई सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद काम में तेजी आई है।”

रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशन को लेकर कहा कि बीते 8 सालों में काफी कुछ बदला है। रेलवे स्टेशन अब साफ रहने लगे हैं। इन स्टेशनों पर आधुनिकता का काम किया जा रहा है। लगभग 40 स्टेशनों को विश्व स्तरीय रूप देने का काम शुरू हो चुका है। वहीं 75 वंदे मातरम ट्रेनों के परिचालन का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

कवच डिवाइस ट्रायल पर मंत्री अश्वनी वैष्णव कहते हैं कि ट्रायल के दौरान मुझे बिल्कुल भी डर नहीं था। मुझे अपने इंजीनियर पर विश्वास और गर्व है। हालांकि मुझे पहले मना किया गया था, लेकिन मैं नहीं माना। यह एक आत्मनिर्भर भारत का सटीक उदाहरण है।