सावधान! मार्केट में तेजी से फैल रहा है ₹500 और ₹2000 के नकली नोट, RBI ने बताया असली नोट की पहचान..

डेस्क : नकली नोट देश के लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। मार्केट में नकली नोटों के शिकार भारी संख्या में लोग हुए हैं। RBI की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ा को देखें तो पांच सौ रुपये के नकली नोटों में 102 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, यह आंकड़ा साल 2020-2021 का है। वहीं दो हजार के नोट में 54 फीसदी, 200 के नोटों में 11.7 फीसदी, 20 रुपये के नोट में 16.5 फीसदी और 10 रुपये के नोट में 16.4 फीसदी की बृद्धि देखी गई है।

2000 note rupees

साल 2016 में हुए नोटबंदी के बाद यह कहा जा रहा था कि नकली नोट मार्केट से खत्म हो जाएंगे। लेकिन कहते हैं न कि “चोर के लिए टाला क्या और बेईमान के लिए केवाला क्या? ठीक इसी प्रकार शातिर जालसाजों ने नए 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों के बिल्कुल हूबहू नकली नोट तैयार कर लिया। यह नोट हूबहू असली नोट की तरह दिखते हैं। ऐसे में आज नकली नोट जांचने के तरीके जानते हैं।

ऐसे पहचाने 500 रुपये के असली नोट : नकली नोट के तरीके को जानने के लिए सबसे पहले RBI के इस आधिकारिक साइट Paisa bolta hai https://paisaboltahai.rbi.org.in/pdf/Rs500%20Currency%20Note_Eng_05022019.pdf को खोल लें अब इस पर दिए गए 500 रुपये के नोट को देखें इस में असली नोट पहचानने के लिए 17 पॉइंट्स दिए गए हैं।

  • नोट पर लाइट का फोकस मारेंगे तो साइट में बताए गए जगह पर 500 लिखा दिखेगा।
  • नोट 45 डिग्री के एंगल पर आंख के सामने रखने पर साइट पर बताए गए स्थान पर 500 लिखा नजर आएगा।
  • नोट के इस हिस्से पर हिंदी में 500 होगा।
  • महात्मा गांधी की फोटो सेंटर में स्थित है।
  • भारत और India के लेटर्स लिखे नजर आएंगे।
  • अगर आप नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सुरक्षा धागे के रंग हरे से नील में बदलता हुआ दिखाई देगा।
  • पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाईं ओर शिफ्ट हो गया है।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर है इस जगह एक इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी यहां दिखाई देगा।
  • इस जगह लिखा हुआ 500 का रंग बदलने पर हरा से नीला हो जाएगा।
  • दाहिने ओर अशोक स्तम्भ है।
  • दायीं ओर का वृत्त बॉक्स, जिस पर 500 लिखा हुआ है, दायीं और बायीं ओर 5 ब्लीड लाइनें और अशोक स्तंभ का प्रतीक, रफल प्रिंट में महात्मा गांधी का चित्र।
  • नोट किस साल छपा गया यह लिखा होता है।
  • स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ छपा है।
  • सेंटर की ओर एक भाषा पैनल है।
  • भारतीय ध्वज के साथ लाल किले का एक चित्र प्रिंट है।
  • नोट पर देवनागरी में 500 प्रिंट है।
Rupees For All

नोट : उपरोक्त लिखे गए पॉइंट्स में ‘इस जगह’ से तातपर्य है कि साइट दिए गए 500 रुपये के नोट जिस पर सब कुछ दिखाया गया है।