न्यूज डेस्क : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। यह खुशखबरी उनके प्रमोशन से जुड़ी हुई है। जो सोने पर सुहागा साबित हो सकता है। दरअसल केंद्र सरकार इन्हें प्रमोशन देने का मूड बना रही है। मालूम हो कि बीते 1 जुलाई 2022 को 8 हजार से ज्यादा केंद्रीय अधिकारियों को प्रमोशन दी गई थी। वहीं अब फिर से कर्मचारियों के पदोन्नति को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। केंद्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह कहा कि आगामी दो-तीन सप्ताह में पदोन्नति से जुड़ी घोषणा की जाएगी। यह बात उन्होंने अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।
बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के पदोन्नति के सिलसिले में केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा ग्रुप ए के एक प्रतिनिधि मंडल की ओर से इसकी मांग की गई थी। इसके लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में तैयारी कर ली है। ऐसे में आने वाले दो-तीन सप्ताह में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।
बता दें कि बीते 1 जुलाई को सरकार ने कुल 3 केंद्रीय सचिवालय मेट्रो में 8089 से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के पद और पदोन्नति के संबंध में निर्देश दिए। केंद्रीय सचिवालय सेवा प्रशासनिक सिविल सेवाओं में से एक है, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद अब जल्द ही कर्मचारियों की पदोन्नति होने की उम्मीद है।