PM मोदी बोले- पहले वैक्सीन के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर रहता था लेकिन अब नही है..100 करोड़ लेने पर सभी को बधाई

न्यूज डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकों की 100 करोड़ खुराक दिए जाने के मौके पर देश को बधाई दी है। पीएम ने कहा है कि भारत ने टीकाकरण की शुरुआत के मात्र नौ महीनों बाद ही 21 अक्टूबर, 2021 को टीके की 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य हासिल कर लिया।

पीएम ने कहा कल 21 अक्टूबर को भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है। उन्होंने बताया पिछले 100 वर्षों में दुनिया भर में देखी गई सबसे बड़ी महामारी से निपटने के लिए भारत का उत्साह सराहनीय है और इससे लड़ने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

टीकों का अनुसंधान और विकास हमेशा विकसित देशों पर निर्भर रहा है। लेकिन जब पिछले 100 वर्षों की सबसे भयानक महामारी आई, तो हमने साबित कर दिया कि हम भी कम नहीं हैं। 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण सिर्फ एक संख्या नहीं है… यह इतिहास का एक नया अध्याय है, एक वसीयतनामा है कि भारत एक कठिन लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकता है। यह दर्शाता है कि देश अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करता है। उन्होने कहा की भारत के वैक्सीन अभियान सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सबसे जीवंत उदाहरण है. भारत के लोगों ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ लेकर सभी सवाल उठाने वालों को निरुत्तर कर दिया है।