Delhi to London बस सफर, अब 70 दिन में बस से करिए 18 देशों की सैर, किराया सिर्फ इतने रुपए..

डेस्क : कई लोगों को घूमने का शौक होता है। कुछ लोग कम दूरी की यात्रा करते हैं तो कोई दूसरे देशों की सैर करते हैं। यात्रा के दौरान लोग नई नई जगह जाना पसंद करते हैं। इस दौरान वहां के रहन-सहन खान-पान के बारे में जानना चाहते हैं।

कम दूरी की यात्रा के लिए बस, ट्रेन या कार आदि का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर दूसरे देश की यात्रा की बात करें तो केवल फ्लाइट ही सहारा बचता है। अगर आपको भी घूमने का शौक है तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारत और यूरोप के बीच बस यात्रा शुरू हुई है। जी हां..आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं। दिल्ली से लंदन के लिए बस सर्विस शुरू होने जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2022 में अत्याधिक सुविधाओं से युक्त लग्जरी बसें दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो जाएगी। 70 दिनों के यात्रा का के दौरान इसमें टिकट, वीजा और रहने जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। आपको बता दे की एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से ‘बस टू लंदन’ की पहल के तहत इस बस मे यात्रा करने के इच्छुक लोग 70 दिनों में करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान 18 देशों का सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 20 हजार डॉलर यानी करीब 15 लाख का पैकेज लेना होगा।

इस पैकेज में टिकट, वीजा और अलग-अलग देशों में ठहरने की सुविधा सभी सेवाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है बस में 20 सीटें होंगी। हर यात्री के लिए अलग से केबिन होगा। इसमें खाने-पीने से लेकर सोने तक की सुविधाएं होंगी। अगर बस के रूट की बात करे तो इसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हटा दिया है। इनकी जगह बस अब दिल्ली से कोलकाता होते हुए म्यांमार पहुंचेगी। इसके बाद थाइलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, पोलैंड, लातविया, लिथुआनिया, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस के बाद लंदन पहुंचेगी।