दिल्ली मेट्रो में 487 करोड़ की लागत से ब्लू और रेड लाइन को जोड़ने के लिए बनेगा रोपवे लिंक : जाने कब तक होगा तैयार

डेस्क : राजधानी दिल्ली में मौजूद ब्लू लाइन मेट्रो और रेलवे मेट्रो को जोड़ने के लिए रोपवे लिंग तैयार किया जा रहा है। यह रोपवे लिंक 487 करोड़ की लागत से बनेगा, जिसको गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा मान्यता दे दी गई है। बता दें कि रोपवे लिंक 2024 तक बनकर पूरा होगा। डीएमआरसी की तरफ से निर्मित की गई ब्लू लाइन जो नोएडा-वैशाली के रूट पर चलती है उसको गाजियाबाद तक जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में ब्लू लाइन को रेड लाइन यानी कि नॉएडा- वैशाली को मोहन नगर मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

अब मोहन नगर और वैशाली रोपवे लिंक के माध्यम से जुड़ जाएंगे। यह जानकारी गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी के अभियंता एन के सिन्हा द्वारा दी गई है। लोगों को यहाँ से आने जाने में काफी समस्या होती है। वह रेड लाइन से ब्लू लाइन जाने के लिए लंबा सफर तय करते हैं, जिसमें उनका अधिक समय नष्ट हो जाता है। समय को बचाने के लिए यह लिंक तैयार किया जा रहा है। यह लिंक 5 किलोमीटर लंबा होगा। इतना ही नहीं यहाँ पर मेट्रो स्टेशनों के साथ ही वैशाली और वसुंधरा पर दो रोपवे हाल्ट तैयार किए जाएंगे।

डीएमआरसी ने यहां पर एक अद्भुत खेल खेला है। यदि दोनों मेट्रो स्टेशन मतलब मोहन नगर और वैशाली को जोड़ा जाए तो करीब 2000 करोड़ रुपए का खर्च आता है। इससे बचने के लिए रोपवे लिंक की शुरुआत की जा रही है, इतने बड़े खर्च को मात्र 487 करोड़ रुपए पर लाकर रख देना आसान काम नहीं है।फिलहाल कार्य रोपवे लिंक के माध्यम से मुमकिन होता नजर आ रहा है। यदि यह लिंक स्थापित हो जाता है तो अनेकों लोग रोजाना रोपवे लिंक का फायदा उठा सकेंगे। बता दें की के माध्यम से लाभ उठा पाएंगे बता दें कि एक बार में 10 व्यक्ति सफर कर सकते हैं। पिछले साल दिसंबर में जनरल वीके सिंह ने इस योजना की शुरुआत करने की बात कही थी और अब इसपर काम होता नजर आ रहा है।