Deepika Padukone ने रणबीर के लिए दिया था Yuvraj Singh को धोखा, क्रिकेटर किया बड़ा खुलासा, जानिए…

Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। दीपिका की ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। दीपिका आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका के अफेयर कई लोगों से रहे हैं। इसमें एक नाम क्रिकेटर युवराज सिंह का भी है। लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। आज हम आपको दीपिका (Deepika Padukone) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की लव स्टोरी और उनके अलग होने की वजह बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।

दीपिका और युवराज के अफेयर की खबरें साल 2008 में सुनने को मिली थीं। कहा जाता है कि ये दोनों टी20 वर्ल्ड कप के बाद मिले थे और जल्द ही दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। खबरों की माने तो युवराज सिंह दीपिका को लेकर काफी पजेसिव थे और एक्ट्रेस को ये बिल्कुल पसंद नहीं था। वहीं, यह भी कहा जाता है कि युवराज सिंह दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ में भी दखलंदाजी कर रहे थे, जिसके चलते बात दोनों के ब्रेकअप तक पहुंच गई।

युवराज ने किया खुलासा : क्रिकेटर ने इशारा किया था कि दीपिका ने अभिनेता रणबीर कपूर के लिए उन्हें छोड़ा था। युवराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका उन्हें डेट करती थीं लेकिन उन्होंने जिंदगी में किसी और के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया, यह उनकी निजी पसंद थी। आपको बता दें कि दीपिका का रणबीर कपूर के साथ काफी सीरियस अफेयर था, यहां तक ​​कि एक्ट्रेस ने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि कुछ सालों बाद दीपिका का रणबीर से ब्रेकअप हो गया था।