देश की पहली महिला सुरेखा यादव चलाएंगी Vande Bharat Express, ये देख लीजिये तस्वीरें…..
Surekha Yadav: महिला सशक्तिकरण की बात तो सभी करते हैं, हालांकि अब इस दिशा में काम हो रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली महिला लोको पायलट कौन थी? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि सुरेखा यादव हैं। सुरेखा यादव ने ट्रेन चलाना उस समय शुरू किया जब महिलाएं ये सब सोच भी नहीं सकती थीं। अब उन्हें नया प्रभार दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस को सुरेखा यादव चलाएंगी। आज हम उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव साल 1988 में सहायक चालक के रूप में भारतीय रेलवे में शामिल हुईं। उन्होंने 1986 में रेलवे भर्ती बोर्ड से सहायक चालक की भर्ती के लिए विज्ञापन पर आवेदन किया और 1987 में साक्षात्कार का सामना किया। उन्होंने कल्याण ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण लिया और 1988 में नियमित सहायक चालक बन गईं। अब वह लोको पायलटों की प्रशिक्षक भी हैं। सुरेखा यादव को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
वंदे भारत ट्रेन चलाएगी महिला : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। उस फोटो में सुरेखा यादव वंदे भारत के पायलट केबिन में बैठी नजर आ रही हैं। वैष्णव ने लिखा “वंदे भारत – नारी शक्ति द्वारा संचालित। श्रीमती सुरेखा यादव, वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट।”
एशिया की पहली महिला रेल पायलट सुरेखा यादव का जन्म 2 सितंबर 1965 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। उनकी माता सोनाबाई और पिता रामचंद्र भोंसले थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राज्य के सतारा में स्थित सेंट पॉल कॉन्वेंट हाई स्कूल से की। आगे की पढ़ाई के लिए सुरेखा ने वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स किया और बाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।
सुरेखा ने इस मुकाम तक पहुंचने से पहले काफी गाडिय़ां चलाईं। पहले वे मालगाड़ी और बाद में पैसेंजर ट्रेन में सहायक चालक के पद पर तैनात थे। फिर शंटर बने और फिर मालगाड़ी के ड्राइवर। उन्हें देश की पहली मालगाड़ी का ड्राइवर बनने का भी खिताब हासिल है। इसके बाद मोटरमैन के रूप में ईएमयू ट्रेन भी चलाई। उन्हें डेक्कन क्वीन जैसी प्रतिष्ठित गाड़ी चलाने का भी अनुभव है। अब उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की जिम्मेदारी मिली है।