भारत की बेटियों ने रचा इतिहास : U-19 T20 World Cup में इंग्लैंड को दी मात..

T20 Women’s WC : भारत ने ICC U-19 महिला T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मैच 29 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 69 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।

इतिहास में नाम दर्ज : भारत ने टॉस जीता, लेकिन बैटिंग इंग्लैंड ने की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए रेयान मैकडॉनल्ड गे ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। वहीं, सोफिया स्मेल और एलेक्स स्टेनहाउस के बल्ले से 11-11 रन निकले। भारत की ओर से टी साधु, पार्श्ववी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं मन्नत कश्यप, सोनम यादव और शेफाली वर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य को पाने में हुई कामयाब : भारतीय टीम की प्रदर्शनी शुरुआत में अच्छी नहीं रही। महज 22 रन के स्कोर में टीम इंडिया के दो विकेट गिर गए थे। शेफाली वर्मा 15 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि श्वेता सहरावत सिर्फ 5 रन ही बना पाईं। एक समय टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही थी। इसलिए सौम्या तिवारी और जी. त्रिशा ने कमान संभाली और भारत को जीत की ओर अग्रसर किया। अंत में भारत ने 36 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। सौम्या तिवारी 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं जी. त्रिशा ने भी 24 रन की पारी खेली।