पुलिस की वर्दी में दिखे कूल कैप्टन M.S Dhoni – देखिए खूबसूरत तस्वीर..

M.S Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में सीएसके की कप्तानी करेंगे। इसके लिए नेट में खूब मेहनत भी कर रहे हैं। इन सबसे इतर धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। टि्वटर पर वायरल हुई इस तस्वीर में धोनी पुलिस ऑफिसर की वर्दी में काफी जच रहे हैं। धोनी के प्रशंसक इन्हें पुलिस की वर्दी में देख फूले नहीं समा रहे हैं। हालांकि धोनी सेना लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक पर कार्यरत है।

वायरल तस्वीर की सच्चाई : वायरल तस्वीर एक विज्ञापन की बताई जा रही है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस अफसर बने हुए हैं। उनके साथ कुछ और पुलिस कर्मी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर क्रिकेट फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। लोकप्रिय हिंदी फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का जिक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा कि धोनी के सामने कॉप यूनिवर्स टिक नहीं पायेगा।

अफसर बने धोनी : आपको बता दें कि ट्विटर पर वायरल तस्वीर को देखकर फैंस हैरान रह गए। फैन्स हैरान थे कि वह आईपीएल के आने वाले सीजन के एक विज्ञापन के लिए पुलिस वाले की भूमिका क्यों निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को जमकर शेयर किया जा रहा है। धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। माही ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब जिताया है।

IPL 2023 में CSK की कप्तानी करेंगे : गौरतलब हो कि धोनी हाल ही में रांची में भारतीय टीम से मिले थे। हार्दिक ने शेयर की धोनी से मुलाकात की तस्वीर जिसकी क्रिकेट फैन्स ने खूब तारीफ की थी। बता दें कि वह आईपीएल के 16वें संस्करण में सुपर किंग्स की कमान संभालने के लिए वापसी करेंगे। धोनी ने पिछले साल रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन बाद में टीम प्रबंधन ने उन्हें बहाल कर दिया था।