कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा हो गया बड़ा, देखिए- बेटे की सादगी भरी तस्वीरें..

भारती सिंह: देश की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारती सिंह (Bharti Singh) अपने बेटे को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। भारती के बेटे का नाम गोला है। इस नाम की वजह से भी भारती सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही। भारती (Comedian Bharti Singh) ने अभी से अपने बेटे के भविष्य के लिए प्लानिंग शुरू कर दिया है। एक शो के दौरान उन्होंने जो कुछ कहा उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं।

बेटे के भविष्य पर बात : नेहा धूपिया के कम्युनिटी ग्रुप फ्रीडम टू फीड के दौरान भारती ने बताया कि वह चाहती हैं कि जब उनका बेटा 16 या 18 साल का हो जाए तो वह पढ़ाई के साथ-साथ काम करना भी शुरू कर दे। भारती ने कहा, ‘हर्ष और मैं दोनों गोला के जन्म के बाद से सीमित प्रोजेक्ट ले रहे हैं। अब हम कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में लेते समय बहुत सोचते हैं। हां काम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हमें अपनी जरूरतें पूरी करनी होती हैं। मुझे लगता है कि हमें कुछ सालों के लिए उसकी जरूरतों को पूरा करना चाहिए लेकिन उसके बाद उसे खुद के लिए खुद को संभालना होगा।’

बेटा मैकडॉनल्ड्स में भी कर सकता है काम : अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारती सिंह ने कहा, मेरा मानना ​​है कि जब आप 16-18 साल के होते हैं तो आपको अपने माता-पिता की मदद नहीं लेनी चाहिए। बल्कि बच्चों को उनकी मदद करनी चाहिए। भारती पहले ही अपने बेटे लक्ष्य के लिए कुछ पार्ट टाइम जॉब के बारे में सोच चुकी हैं। इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, ‘क्या हुआ अगर ये भारती सिंह का बेटा है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मैकडॉनल्ड्स में पढ़ाई की और काम किया। यहां घर के सभी लोगों को कोई न कोई काम जरूर करना चाहिए।