अपनी बड़ी मां से मिलकर भावुक हो गए Chirag Paswan, चरण छूकर लिए आशीर्वाद..

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पैतृक गांव खगरिया के शहरबन्नी पहुंचे। इस दौरे पर चिराग पासवान ने कई कार्यक्रम में सहभागिता जताई। इसके बाद जब गांव पहुंचे तो नजारा भावुक कर देने वाला रहा। गांव में चिराग पासवान की बड़ी मम्मी यानी दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली पत्नी राज कुमारी देवी रहती है, जिससे चिराग पासवान को काफी लगाव है।

अपनी बड़ी मां से मिलकर भावुक हो गए Chirag Paswan, चरण छूकर लिए आशीर्वाद.. 2
अपनी बड़ी मां से मिलकर भावुक हो गए Chirag Paswan, चरण छूकर लिए आशीर्वाद.. 4

चिराग पासवान अपने गांव पहुंच कर बड़ी मम्मी से मिले। चिराग जब भी खगड़िया जाते हैं तो बड़ी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। वहीं दूसरी तरफ बड़ी मां भी चिराग पासवान को काफी लाड प्यार करती है। इन दोनों के बीच अगाध प्रेम देखने को मिलता है। इसी तरह आज भी चिराग पासवान बड़ी मां को देखकर भावुक हो गए। और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

अपनी बड़ी मां से मिलकर भावुक हो गए Chirag Paswan, चरण छूकर लिए आशीर्वाद.. 3
अपनी बड़ी मां से मिलकर भावुक हो गए Chirag Paswan, चरण छूकर लिए आशीर्वाद.. 5

पिछले बार भी जब चिराग अपने गांव आए थे तब की कहानी भी कुछ इसी ही थी। चिराग के आने की खबर सुन बड़ी मां खुशी के मारे झूम उठी। उन्होंने कहा था कि चिराग सब को जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्यारा लल्ला है। चिराग अक्षर खगड़िया अपने गांव आते रहते हैं। उन्हें अपनी बड़ी मम्मी से काफी प्रेम है, जिस वजह से उनका बखूबी ख्याल रखते हैं।

ये भी पढ़ें   मोहम्मद सिराज: करोड़पति बना ऑटो ड्राइवर का बेटा- पहले मुश्किल से टीम इंडिया में हुई शामिल, फिर बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज…

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????