Bullet Train Ticket : सामान्य ट्रेनों की तुलना में कितना महंगा होगा बुलेट ट्रेन का सफर, जानें –

Indian Railway : मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि साल 2026 से बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। ईयात्रियों की सुविधा के लिए दिन रात काम कर रही है। सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिसके नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बुलेट ट्रेन के किराए को लेकर संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि किराए पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन यह लोगों की पहुंच में होगा। इसके लिए फर्स्ट एसी का आधार बनाया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। इससे साफ है कि बुलेट ट्रेन का किराया पहले एसी के बराबर होगा।

साथ ही रेल मंत्री ने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से कम होगा और इसमें सुविधाएं भी अच्छी मिलेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ही इसका किराया तय किया जाएगा। देश की बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर सरकार काफी गंभीर है। आपको बता दें कि दूसरी हाई स्पीड रेल परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के पूरा हो जाने के बाद ही शुरू की जाएगी।

उन्होंने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत का भी दौरा किया। जिसका लक्ष्य 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का है। उन्होंने कहा था कि सरकार ने 2026 में सूरत और बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अच्छी प्रगति हो रही है और हमें पूरा विश्वास है कि तब तक ट्रेन चलाने का काम हम पूरा कर लेंगे।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दोनों शहरों के बीच कुल 508 किमी की दूरी है, जिसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को भी घटाकर तीन घंटे कर देगी, जहां अभी छह घंटे लगते हैं। इस परियोजना के लिए कुल अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है।