भाई-बहन ने आपस में ही कर ली शादी, लड़की के परिजनों ने जीवित बेटी का किया अंतिम संस्कार

डेस्क : भारतीय समाज में आज भी अनेकों ऐसी कुरीतियां हैं, जिनके चलते लोगों को शर्मसार होना पड़ता है, लेकिन जैसे जैसे समय का पहिया आगे की और चल रहा है वैसे लोगों की जिंदगी में बदलाव भी आ रहा है। बता दें की झारखण्ड़ के चतरा टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा पंचायत अंतर्गत खरिका गांव में एक परिवार के भाई-बहन ने शादी कर ली है। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी एक अच्छे घर के लड़के से तय कर दी थी। लेकिन, लड़की ने भागकर अपने चचेरे लड़के के साथ ही शादी कर ली।

इस घटना को अंजाम देने के बाद लड़की ने पूरे गाँव में अपने परिवार की इज्जत को तार-तार कर दिया है। लड़की के परिजनों ने पूरे गाँव में कागज़ का पुतला बनाकर लड़की की शव यात्रा निकाली है। इसके बाद उस कागज़ के पुतले को वह शमशान घाट लेकर गए और जला दिया। बता दें की लड़की के पिता के साथ बाकी सभी परिवार वालों ने उसके साथ रिश्ता ख़तम कर दिया है। पुतले के देह संस्कार के बाद से लड़की की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है। लड़की के घर वालों का कहना है की उसने चचेरे भाई के साथ बीते चार महीने पहले शादी कर ली थी।

घर वालों का कहना है की उनको उम्मीद नहीं थी की उनकी बेटी को ज़िल्लत भरी ज़िन्दगी इतनी प्यारी है। बता दें की खरिका गाँव के सुखदेव राम की 25 वर्षीय बेटी सबिता जिसको लोग किरण कुमारी भी बुलाते हैं, का लखन राम के बेटे राजदीप कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का-लड़की को खूब समझाया गया। लेकिन, उनपर किसी की बात का असर नहीं हुआ। जब चार महीने पहले भाई बहिन ने शादी कर ली थी तो उनको समझाने बुझाने का दौर चल रहा था। पर दोनों ने किसी की बात नहीं सूनी थी। घर वाले इस मामले को थाने तक लेकर गए थे। पर थाने में भी लड़का-लड़की जिद पर अड़िग रहे।