डेस्क : बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे जेहन में है। एक जमाने में इस अभिनेत्री को फ़िल्म इंडस्ट्री में चांदनी कहा जाता था। उनकी अदाकारी के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हुआ करते थे। आज के इस लेख में हम आपको श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इनके जीवन का कुछ दिलचस्प किस्सा।
मिथुन से करती थी श्री देवी प्यार : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के लव स्टोरी के काफी चर्चे भी हुआ करते थे। आपको बता दे कि उनका नाम एक जमाने में मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा गया था। यहीं नहीं दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक़्त तक डेट भी किया था। इन सबके बाद भी श्रीदेवी ने अपने जीवनसाथी निर्देशक बोनी कपूर को चूना था। इन दोनों की रिश्ते को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही कोई जानता भी होगा।
मोना कपूर से श्रीदेवी की थी अच्छी बॉन्डिंग : फिल्मकार बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना कपूर हैं। वह अब इस समय इस दुनिया में नहीं है। वहीं बेहद कम लोग ही यह बात जानते हैं कि मोना कपूर और श्रीदेवी काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। यहीं एक कारण था कि उस जमाने में श्रीदेवी को मोना कपूर ने अपने घर में रहने की इजाजत दी थीं। उन दिनों श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट भी कर रही थीं। वहीं मोना कपूर का बोनी कपूर के साथ भी काफी अच्छा रिश्ता भी था।
‘मिस्टर इंडिया ’के सेट पर किया था प्यार का इजहार : अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’के दौरान दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी से अपने दिल की बात भी शेयर की थीं। उन्होंने श्रीदेवी से यह कहा था कि वह उनसे प्यार करते हैं। इसके बाद ही दोनों साथ में काम करने लगे और एक दूसरे के साथ समय भी बिताने लगे थे। वही मोना कपूर ने कभी भी इन दोनो पर शक नहीं किया था उन्हें लगता था कि दोनों भाई बहन है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।