बॉलीवुड के कोरियोग्राफर एवं निर्देशक रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती-हालत स्थिर

डेस्क : बॉलीवुड के फेमस और दिग्गज कोरियोग्राफर एवं निर्देशक रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है और दौरे के बाद शुक्रवार दोपहर के वक्त उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेमो डसूजा की उम्र 46 वर्ष है। डॉक्टरों द्वारा उनकी एंजिओग्राफी भी समय समय पे चल रही है।

परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी है की उनकी स्थिति स्थिर है और इस वक्त निगरानी में है। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है और वह आईसीयू में हैं। रेमो डीसूजा भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने किक, जीरो, बाजीराव मस्तानी, बजरंगी भाईजान और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।

रेमो डीसूजा की पत्नी लिजेल भी उनके इस मुश्किल वक्त में उनके साथ हैं। इस साल उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर रिलीज़ हुई थी जिसमें अदाकारी के लिए उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को लीड रोल के लिए चुना था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एबीसीडी, एबीसीडी 2, रेस 3 जैसी बेमिसाल फिल्मों से की है।

उनको कई पुस्कार भी प्राप्त हो चुकें हैं जिसमें शामिल हैं – IIFA, जी सिने और स्‍टार डस्‍ट। इसके साथ साथ वह टीवी पर बतौर जज के रूप में भी विराजमान रहते हैं जहाँ वह डांस के हुनर को पहचान कर आगे बढ़ाते हैं। उनके फैंस इस वक्त उनकी सलामती की दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।