डेस्क : बॉलीवुड जगत से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुशांत बॉलीवुड के बेहद ही उम्दा और युवा एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर कड़ी थी। उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था।
फिल्म काय पो छे से उनजोने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इसमें लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। सुशांत की इस फिल्म ने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी और इसमें भी उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।अभी कुछ दिन पहले ही अपनी पूर्व मैनेजर की मौत की खबर सुनकर अभिनेता भावुक हो गए थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।’ उन्होंने आत्महत्या जैसा इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी वजह अभी साफ़ नहीं है. हालाँकि कई लोगों का कहना है की सुशांत पिछले ६ महीने से अवसाद(डिप्रेशन) में थे।