डेस्क : पहली नजर का प्यार हर एक को आसानी से नहीं मिलता है। ऐसी कई जोड़ियों की कहानी बॉलीवुड में प्रचिलित है जिन्होंने एक ही बारी में अपने प्यार को समझ लिया और अब जिंदगी भर के लिए साथ नहीं छोड़ रहे हैं। आज हम बॉबी देओल की लवस्टोरी के बारे में बात करने वाले हैं। उनकी पत्नी अक्सर ही लाइम लाइट से दूर रहती हैं। जब बॉबी देओल की पहली फिल्म बरसात आई थी तब वह मुंबई के होटल में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे। खाना खाते वक्त ही उनका दिल तान्या पे आ गया था।
बॉबी ने अपने दोस्तों को कहा की इस लड़की की सारी जानकारी लेकर आओ। जब जानकारी मिली तो लड़की का पूरा नाम तान्या अहूजा निकला। तान्या आहूजा के पिताजी एक फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर थे। काफी मशक्कत करने के बात तान्या का नंबर उनको मिल गया और फिर उन्होंने एक दुसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों के प्यार की कहानी इस ही प्रकार शुरू हुई थी। दोनों मिलकर अब सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर करते हैं, उनका एक बेटा भी है। दोनों ने यह शादी 1996 में की थी। तान्या के 3 भाई बहिन और हैं जिनका नाम मनीषा और विक्रम अहुजा है।
बता दें की एक बार तान्या ने चंकी पाण्डे के घर पर ताश का खेल खेला था, जिसमें खुद बॉबी देओल भी शामिल थे। वह ताश की सारी बाज़ी जानभूझकर हारते चले गए क्यूंकि वह तान्या को हारी हुई बाजियों के बदले बाहर डिनर पर ले जाना चाहते थे। उन्होंने रात के 7 घंटे तक तान्या से फ़ोन पर बात की। रात भर बातें करने का सिलसिला काफी समय तक चलता रहा और एक दिन उन्होंने फैसला किया की वह अब शादी के बंधन में बंध जाएंगे।