अरबपति बिजनेसमैन की बेटी बनेंगी Sunil Shetty की बहू, जानिए- कौन है तानिया श्रॉफ….

Sunil Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बच्चों को लेकर सुर्खियों में हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया सेठी (Athiya Shetty) ने हाल ही में केएल राहुल से शादी की है। इसके अलावा सुनील के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अहान शेट्टी को अक्सर खूबसूरत लड़कियों के साथ स्पॉट किया जाता है। इस लड़की का नाम तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) है। आज हम इस लेख में तानिया श्रॉफ के बारे में विस्तार से जानेंगे।

तानिया श्रॉफ एक बड़े अरबपति बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। चर्चा है कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तानिया सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उन्होंने अहान के साथ अपने रिश्ते की खुलकर पुष्टि की है। वह अहान के साथ भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

फैशन हो या खूबसूरती तानिया अपनी होने वाली भाभी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से कम नहीं हैं। तानिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो एक बात साफ हो जाती है कि वह न सिर्फ बेहद स्टाइलिश हैं, बल्कि फैशन के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। तानिया ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और वह फैशन डिजाइनर हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग ‘सुनील शेट्टी की बहू’ कहकर कमेंट करते हैं। बता दें, तानिया के पिता जयदेव श्रॉफ यूपीएल लिमिटेड के ग्लोबल सीईओ हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.5 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें   Hardik Pandya: भाभी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते हैं हार्दिक, देखने में बेहद खूबसूरत, देखिए अनदेखी तस्वीरें