बड़ी बड़ी विदेशी हस्तियां कर रही है किसान आंदोलन का समर्थन, भारत सरकार ने समर्थन करने पे सबको चेताया..

डेस्क : ट्विटर पे कई विदेशी सितारों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किये जाने से भारत सरकार नाराज हो गई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक स्टेटमेंट जारी करके ऐसे सितारों की आलोचना की है। गौरतलब है कि सोमवार से कई विदेशी सितारों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।

इन सितारों ने किया था ट्वीट- ट्वीटर पर हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने सबसे पहले एक वेबसाइट की खबर पे कमेंट करते हुए किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। ट्वीटर पे रिहाना के 100 मिलयन यानी कि 10 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। रिहाना के ट्वीट किए जाने के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा ने भी किसानों का समर्थन किया। इसके बाद आज सुबह पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी ट्वीट करते हुए किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।

विदेश मंत्रालय ने दिया मुहतोड़ जवाब- विदेशी सितारों द्वारा भारत के मामले में कमेंट करने पर विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान जारी करते हुए नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों पे टिप्पणी करने से पहले पूरी जानकारी और उचित समझ होना जरूरी है। मशहूर हस्तियों द्वारा सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग से लुभाने की कोशिश करना ना तो सही है और ना ही जिम्मेदारी वाला है।