सावधान : इंग्लैंड और लंदन ही नहीं बल्कि कई देशों में फैला है यह नया कोरोना वाइरस

डेस्क : नए कोरोना वायरस की खबर ने पूरे देश में तहलका मचा रखा है। इस वक्त ब्रिटेन में नया वायरस फैला हुआ है। इस नए वाइरस के चलते भारत से ब्रिटेन की ओर जाने वाली सभी फ्लाइटो को बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि फ्लाइटों को 31 दिसंबर तक बंद किया गया है। ऐसे में जो भी यात्री एयरपोर्ट पर आगमन के लिए जा रहे हैं उनके लिए आरटी पीसीआर टेस्ट होना अनिवार्य है।

नए कोरोना वायरस के चलते इस वक्त ब्रिटेन में फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। लेकिन, यह वायरस सिर्फ ब्रिटेन के लंदन तक ही सीमित नहीं है बल्कि अन्य यूरोपीय देश में भी फ़ैल चुका है। इसकी चपेट 5 देश आ चुकें हैं। यह इंग्लैंड के अलावा अन्य देशों में काफी तेजी से फैल चुका है जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और इटली। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वायरस 70% ज्यादा भयानक है ऐसे में इस नए तरह के कोरोनावायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं जहां पर फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में भी लोग इससे संक्रमित पाए जा रहे हैं।

नीदरलैंड्स में भी इस नए कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोरोना वायरस समय-समय पर म्यूटेट होता रहता है। इस म्यूटेशन की वजह से वह अपने गुण बदलता रहता है। इस तरह के नए म्यूटेशन होने से कोरोनावायरस का रूप और ज्यादा घातक हो जाता है। जिसके चलते यह इतनी तेजी से फैलता है। उसको रोकना मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पिछले कोरोना वायरस से 70% तक ज्यादा मजबूत है और तेजी से फैलता है। इस पर महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फू की घोषणा कर दी है। यह नाइट कर्फू 5 जनवरी तक रहेगा।