अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, निपटा लें काम

डेस्क : अक्टूबर को हिन्दू धर्म के लिहाज से त्योहारों का मौसम लाने वाला महीना माना जाता है। इस महीने में छुट्टियों की भरमार होती है।इस बार भी अक्टूबर में भरपूर छुट्टियाँ है। बात अगर बैंक हॉलीडे की करें तो रविवार, सेकेंड सैटरडे के साथ साथ गजेटेड और स्थानीय छुट्टियों को मिलाकर इस बार करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसीलिए अगर इस बैंक से जुड़े काम-काज हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लें ताकी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

माह की शुरुआत ही छुट्टी के साथ होने जा रही हैं। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है।इसके अलावा इस महीने में महास्प्तमी, महानवमी, दशहरा, दूर्गा पूजा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात / लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा आदि कई तरह के की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कई जगह बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में किन दिनों बैंकों बंद रहेगा

*02 अक्टूबर- शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती(गजटेड छुट्टी)
*4 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
*08 अक्टूबर- गुरुवार चेहल्लुम (स्थानीय छुट्टी)
*10 अक्टूबर- शनिवार सेकेंड (सैटरडे अवकाश)
*11 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
*17 अक्टूबर- शनिवार कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही (स्थानीय छुट्टी)
*18 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
*23 अक्टूबर- शुक्रवार दुर्गा पूजा / महासप्तमी (स्थानीय छुट्टी)
*24 अक्टूबर- शनिवार महाअष्टमी/महानवमी (स्थानीय छुट्टी)
*25 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
*26 अक्टूबर– सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी) / अभिगमन दिवस (गजटेड छुट्टी)
*29 अक्टूबर- गुरुुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद जयंती) (स्थानीय छुट्टी)
*30 अक्टूबर- शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) (गजटेड छुट्टी)
*31 अक्टूबर- शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/ / कुमार पूर्णिमा (स्थानीय छुट्टी)