न्यूज डेस्क: त्योहारों के चलते आने वाले अगले महीने नवंबर में भी कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर आप अपनी बैंक शाखा जा रहे हैं तो जाने से पहले आपको उन महत्वपूर्ण दिनों की सूची को नोट कर लेना चाहिए। जिनके दौरान बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ दिनों का उल्लेख किया है जब नवंबर 2021 के महीने में बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। हालाँकि, ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियाँ काम करती रहेंगी। नवंबर के महीने में बैंक कुल 17 दिनों के लिए बंद रहेंगे।11 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अवकाश कैलेंडर सूची के अनुसार और शेष दिन सप्ताहांत के हैं। हालांकि, आपको ध्यान देना चाहिए कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 17 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे।
ये है नवंबर महीने में आने वाली बैंक की छुट्टियों की लिस्ट..
- 1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव / Kut – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
- 3 नवंबर – नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद
- 4 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा
- 5 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा
- 6 नवंबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा
- 7 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 10 नवंबर – छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ –
- 11 नवंबर – छठ पूजा – पटना में बैंक बंद
- 12 नवंबर – वांगला उत्सव – शिलांग में बैंक बंद
- 13 नंवबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
- 14 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 19 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा –
- 21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 22 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
- 23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम – शिलांग में बैंक बंद
- 27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
- 28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)