KL Rahul : बॉलीबुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले महीने ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने (Athiya-KL Rahul Wedding) 23 जनवरी को मुंबई के खंडाला में एक-दूसरे के साथ 7-फेरे लिए थे। इस बीच शादी के बाद पहली बार यह कपल महाकाल का दर्शन करने उज्जैन पहुंचा। अथिया शेट्टी और केएल राहुल (KL Rahul) 25 जनवरी, रविवार की सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। साथ ही लाइन में लगकर भस्म आरती का दर्शन लाभ भी लिया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल मंदिर में करीब 2 घंटे तक मौजूद रहे। इस बीच इन दोनों ने महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर तड़के होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ भी लिया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल लाइन में लगकर गर्भगृह पहुंचे थे। यहां करीब 10 मिनिट तक पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
महाकाल शम्भू के दर्शन करने पहुंची अथिया शेट्टी इस दौरान बेहद सादगी पूर्ण तरीके से साड़ी में नजर आईं। इस एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही पीले रंग की चुनरी भी डाली थी। जबकि क्रिकेटर केएल राहुल धोती व सोला पहनकर दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने शिव की भक्ति में रमे हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी बीते 23 जनवरी को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी।
इस शादी के बाद सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर प्यार भरी पोस्ट भी लिखी थी। आपको बता दें कि राहुल और अथिया करीब 4 साल से रिलेशनशिप में थे। राहुल इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हैं, जबकि अथिया एक्ट्रेस हैं। इन दोनों का ही परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है