बिहारी है ‘पंचायत’ वाले विनोद – कभी साइकिल चलाकर रूई बेचे थे, आज बन गए हैं सुपरस्टार..

Ashok Pathak : Amazon Prime वीडियो के पंचायत के दूसरे सीज़न को आलोचकों के साथ-साथ दर्शकों से भी बड़ी सराहना भी मिली, लेकिन इस वेबसिरिज का एक किरदार जो सबसे अलग था और सबका पसंदीदा और चहेता बन गया, वह था विनोद। विनोद ने पंचायत 2 ल एपिसोड 3 में ‘क्रांति’ शीर्षक से केवल 12 मिनट के लिए उपस्थिति दर्ज की, लेकिन विनोद वह सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए। विनोद की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक ने कम से कम उम्मीद के मुताबिक ही शोहरत पाई है और तब से आज तक उनका फोन बजना बंद नहीं हुआ है।

मीडिया से अपनी बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विनोद पर बन रहे तमाम मीम्स को सोशल मीडिया पर देखकर उनकी हंसी नहीं रुक रही है. अशोक पाठक ने अपने संघर्षों के बारे में भी बताया कि उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला आखिर क्यों किया और फिर मुंबई ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया।

समाज में ऐसे किरदार असल जिंदगी में भी होते है, हम आप के गांव में विनोद जैसे कई कैरेक्टर मिल जाएंगे लेकिन इन असली कैरेक्टर को पर्दे पर जीना बड़ी बात होती है अशोक पाठक ने विनोद के किरदार को पर्दे पर जी कर जीवंत कर दिया हैं।

अशोक पाठक ने कहा कि जब बॉलीवुड में उन्हें कम नही मिलता था तब पंजाबी फिल्म करके उन्होंने अपना घर चलाया है, अशोक पाठक ने फुकरे 1 में गोताखोर का किरदार निभाया था, अशोक आगे बताते है कि पंजाबी फिल्मों में भले उनसे एक ही टाइप की करवाये लेकिन स्पोर्ट खूब किया

ये भी पढ़ें   शादी के 1 साल बाद "देवों के देव महादेव" के घर बेटी ने लिया जन्म, मोहित रैना ने दिखाई पहली तस्वीर..

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????