अगले हफ्ते सगाई करेगें अर्जुन-मलाइका, जानें- कब लेगें सात फेरे!

Arjun-Malaika : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं लोगों के बीच उनके अफेयर्स की खबरें खूब पढ़ी जाती हैं।

कपल ने अब रिश्ते को आगे ले जाने की कोशिश की है। अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक इनकी सगाई एफिल टावर के सामने होने वाली है। सगाई के तुरंत बाद सात फेरे लेने की भी खबरें आ रही हैं। जाने-माने एक्सपर्ट ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है।

ट्वीट पर हुआ खुलासा : दरअसल, ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने सोशल मीडिया पर इन दोनों कपल्स को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा- ब्रेकिंग न्यूज… मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में सगाई करने जा रहे हैं। उमैर ने इस पोस्ट के साथ मलाइका और अर्जुन की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है। इस ट्वीट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और लगातार कमेंट कर इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं।

सगाई की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कैमरे के सामने खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- आपकी हंसी और मुस्कान संक्रामक है।

मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी : मलाइका अरोड़ा अर्बन खान की पूर्व पत्नी और सलमान खान की भाभी हैं। मलाइका अरबाज से तलाक के बाद से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों वेकेशन पर एक दूसरे के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। बता दें, सगाई की खबरों पर न तो मलाइका और न ही अर्जुन कपूर ने आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है।