बेहद खूबसूरत है अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड Malaika Arora का घर, देखें- Inside Photos….

Malaika Arora: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पति अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर यह भी आ रही है कि अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज हम आपको मलाइका के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा किस तरह के घर में रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा का घर बेहद खूबसूरत है और इस घर में एक्ट्रेस अपने कुत्ते कैस्पर के साथ अकेली रहती हैं। देखिए अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के घर की इनसाइड फोटोज। कुछ इस तरह हुई है मलाइका अरोड़ा की घर में एंट्री। एक्ट्रेस का मुख्य दरवाजा हरा है और बाहर उनके नाम का बोर्ड लगा है। आइए मलाइका के घर के अंदर चलते हैं और देखते हैं उनके घर की तस्वीरें।

मलाइका अरोड़ा के घर का लिविंग रूम बेहद खूबसूरत है और शानदार दिखता है। यहां आपको उनके लिविंग रूम की झलक दिखाई देगी। मलाइका ने यहां बैठकर अपने शो की शूटिंग की है। यहां आपको मलाइका अरोड़ा के बेडरूम की झलक भी देखने को मिल रही है। मलाइका ने अपने बेडरूम को सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है। मलाइका अरोड़ा का किचन भी बेहद सिंपल है और देखने में काफी वेलवेटिंग लगता है। इन तस्वीरों को कई मीडिया पोर्टल्स ने अपलोड किया है और इनमें से ज्यादातर तस्वीरें एक्ट्रेस के शो से मिली हैं।