मोदी सरकार का ऐलान: 80 करोड़ लोगों को 2 महीने फ्री में आनाज देगी, 5 किलो चावल और 5 किलो गेंहू

डेस्क : कोरोना महामारी के इस आर्थिक तंगी बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है। ज्ञात हो की केंद्र सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को फ्री में अनाज देने का निर्णय लिया है। अगले महीने मई और जून तक गरीबों को 5 किलो मुफ्त में आनाज दिया जायेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मिलने वाला यह अनाज कोरोना संकट के दौर में उन्हें भुखमरी से बचाने में मदद कर सकता है।

देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फ्री में आनाज दिए जायेंगे

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि करीब 80 करोड़ लोगों को दो महीनों के लिए प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप मुफ्त मे अनाज देने का फैसला किया है। जैसा कि पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान किया गया था। इस पर केंद्र 26,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। इस योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।

अगर आपके राशन कार्ड में 4 लोगों के नाम दर्ज हैं तो सभी को 5-5 किलो यानी कुल 20 किलो अनाज मिलेगा। यह अनाज आपको राशनकार्ड पर हर महीने मिलने वाले अनाज से अलग होगा। यानी अगर आपको एक महीने में राशन कार्ड पर 5 किलो अनाज मिलता है तो अब मई और जून में आपको 5+5 यानी कुल 10 किलो अनाज मिलेगा।