Anand Mahindra को मिल गया अपनी नई Scorpio का नाम – सुनकर आपको भी आ जाएगा मजा

Anand Mahindra : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को वाहनों से प्यार है। वह ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह जब भी कार खरीदते हैं तो जनता से पूछकर अपना नाम रखते हैं। हाल ही में उन्हें नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी मिली। उन्होंने ट्विटर पर डिलीवरी की तस्वीर शेयर की और लोगों से नाम की सलाह भी मांगी। फिर क्या था नाम बताने के लिए कमेंट्स की बाढ़ आ गई। अब आखिरकार आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को अपने वाहन का सही नाम मिल गया है, जिसकी घोषणा उन्होंने ट्विटर पर की।

भीम नाम का चुनाव : आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra) की स्कॉर्पियो का नाम भीम होगा। काफी कमेंट्स के बाद उन्होंने दो नाम चुने थे. ये दो नाम भीम और बिच्छू थे। इसके लिए उन्होंने एक पोल किया और लोगों से किसी एक को चुनने को कहा। भीम नाम को सबसे ज्यादा वोट मिले। इस नाम पर करीब 77 फीसदी लोगों ने वोट किया. अब एक अन्य ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा, ”यह एक तरफा था… भीम. मेरा लाल भीम… सुझाव के लिए धन्यवाद..” बता दें कि आनंद महिंद्रा की स्कॉर्पियो लाल रंग की है.

एसयूवी पर भारी इंतजार : बता दें कि Mahindra Scorpio-N पर 2 साल का वेटिंग पीरियड (सिर्फ Z8 और Z6 वेरिएंट) है। SUV के टॉप ट्रिम Z8L का वेटिंग पीरियड 20 महीने का है। नई स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी 26 सितंबर 2022 से शुरू की गई थी। कंपनी पहले ही कह चुकी है कि टॉप-एंड Z8L वेरिएंट को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवर किया जाएगा। गौरतलब है कि बुकिंग विंडो खुलने के महज 30 मिनट में एसयूवी की 1 लाख बुकिंग हो चुकी थी। यह 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों में आता है।