15 साल की लड़की पर फ़िदा हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

डेस्क : आनंद महिंद्रा किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है, पेशे से वह एक बिजनेसमैन हैं। उनकी लोकप्रियता इस वक्त लाखों में हैं और दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दुनिया में अनेकों प्रकार के लोग हैं और सभी लोग अपने अपने तरीके से अपने जन्मदिन की खुशियां मनाते हैं।

इतना ही नहीं कई देशों में अलग तरह की मान्यता भी चलती हैं। इन मान्यताओं के आधार पर लोग अपनी मनचाही चीज़ें करना पसंद करते हैं। कुछ ऐसी ही मान्यता हमें ब्राजील में देखने को मिलती हैं जहाँ पर 15 वर्ष की लड़की का जन्मदिन शुभ माना जाता है। दरअसल ब्राजील की इस लड़की का जन्मदिन देखकर आनंद महिंद्रा भी खुश हो पड़े और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लड़की से जुड़ी वीडियो भी पोस्ट कर दी।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि ब्राजील में जब कोई लड़की 15 साल की हो जाती है तो वह अपना विशेष प्रकार का जन्मदिन मनाती है। वह अपने जन्मदिन अलग तरीके से बनाने के लिए नए प्रयास करती है। ब्राजील की लड़की ने अपना 15 साल का जन्मदिन मानाने के लिए अपने पिताजी से महिंद्रा का ट्रैक्टर मांगा था और उसके पिता ने उसके लिए महिंद्रा का ट्रैक्टर भी लाकर दे दिया।

ऐसे में यह ट्रैक्टर देखने में काफी छोटा है। जैसे ही 15 साल की लड़की ट्रैक्टर से आई तो लोगों ने उसका जमकर स्वागत किया। इतना ही नहीं जब आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर किया तो यह वीडियो वायरल हो गया। फिलहाल के लिए लोग इस वीडियो को और महिंद्रा की शान शौकत देखकर काफी खुश है। समय-समय पर आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अलग- अलग पोस्ट शेयर करते रहते हैं।