Alka Yagnik: 6 की उम्र से शुरू किया गाना, आज है इंडस्ट्री की सबसे महंगी गायिका, देखिए- फैमिली के साथ अनदेखी तस्वीरें….

Alka Yagnik : 90 के दशक की मशहूर गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अल्का याग्निक ने कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में राज भी करती हैं। 20 मार्च को अल्का याग्निक अपना 56वां जन्मदिन मनाया हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए भी नजर आ है।

अलका याग्निक (Alka Yagnik) का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने छोटी उम्र में ही गायिकी की दुनिया में कदम रख दिया था, जिस वजह से ही वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। तो आइए आज इस खास मौके पर हम आपको अल्का याग्निक की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।

अल्का याग्निक की कुल संपत्ति : अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं, जिस वजह से वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर तक की है। इसे भारतीय करेंसी में अगर देखा जाए तो ये 68 करोड़ के आसपास ही होती है। उन्होंने ये सब अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ही कमाया है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अल्का याग्निक हर महीने लगभग 21 लाख रुपये कमाती हैं और सालभर की उनकी आय 2 करोड़ रुपये के आस-पास तक है। वह एंडोर्समेंट के लिए ब्रैंड्स से कुल 16 लाख रुपये चार्ज भी करती हैं। इसके अलावा, वह रियल स्टेट और स्टॉक्स में भी निवेश करने में विश्वास रखती हैं

6 साल की उम्र में गाया था पहला गाना : अल्का याग्निक ने एक छोटी उम्र में ही सिगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। बेहद कम लोग ही ये बात जानते होंगे, जब अल्का याग्निक ने अपना पहला गाना गाया था तब वह महज 6 साल की थीं। उन्होंने अपना पहला गाना आकाशवाणी के लिए गाया था। जब अल्का याग्निक 10 साल की थीं तब उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गईं।

यहां पर अल्का याग्निक की मुलाकात राजकपूर से हुई और अभिनेता को अल्का याग्निक की आवाज काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने ही अल्का याग्निक की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से करवाई। इसके बाद 14 साल की उम्र में अल्का ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाने को अपनी आवाज दी।

अल्का याग्निक के हिट सॉन्ग : अल्का याग्निक ने अपने करियर में अब तक कई हिट गाने गाए हैं। एक रिपोर्ट में कहा जाता है कि अल्का ने अपने करियर में अब तक 1114 फिल्मों में कुल 2486 हिंदी गाने गाए हैं। उनके हिट गानों की लिस्ट काफी ज्यादा लंबी है, जिसमें ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ऐ मेरे हमसफ़र’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘दिलबर दिलबर’ जैसे गाने भी शामिल हैं।